Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image

श्रावणी मेला 2026 की तैयारी:देवघर डीसी ने एसपी व विभागीय अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश। देवघर: –30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने विभागीय अधिकारियों के साथ आज सुबह बाघमारा बस स्टैंड, झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा से लेकर खिजुरिया कांवरिया पथ, सरासनी आध्यात्मिक भवन और बीएड कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय,चिकित्सा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले देवतुल्य कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि वे बाबा नगरी से सुखद अनुभव लेकर लौटें। वहीं, देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेला के दौरान अधिकारियों और कांस्टेबलों को मिलाकर 10 हजार से अधिक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पूरे कांवरिया मार्ग और मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 21 पुलिस आउटपोस्ट (OP) बनाए गए हैं, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 13 ट्रैफिक आउटपोस्ट भी स्थापित किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS), बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, NDRF और दंगा नियंत्रण टीम (Riot Control) को भी तैनात किया जाएगा। इन विशेष टीमों की मदद से पूरे मेला क्षेत्र और कांवरिया मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से बाबा मंदिर में जलार्पण कराया जा सके। #khabardeogharlive #deogharnews #sawanmela #shrvanimela #dcdeoghar

Deoghar, Deoghar | Jul 15, 2026
श्रावणी मेला 2026 की तैयारी:देवघर डीसी ने एसपी व विभागीय अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश। देवघर: –30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने विभागीय अधिकारियों के साथ आज सुबह बाघमारा बस स्टैंड, झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा से लेकर खिजुरिया कांवरिया पथ, सरासनी आध्यात्मिक भवन और बीएड कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय,चिकित्सा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले देवतुल्य कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि वे बाबा नगरी से सुखद अनुभव लेकर लौटें। वहीं, देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेला के दौरान अधिकारियों और कांस्टेबलों को मिलाकर 10 हजार से अधिक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पूरे कांवरिया मार्ग और मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 21 पुलिस आउटपोस्ट (OP) बनाए गए हैं, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 13 ट्रैफिक आउटपोस्ट भी स्थापित किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS), बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, NDRF और दंगा नियंत्रण टीम (Riot Control) को भी तैनात किया जाएगा। इन विशेष टीमों की मदद से पूरे मेला क्षेत्र और कांवरिया मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से बाबा मंदिर में जलार्पण कराया जा सके। #khabardeogharlive #deogharnews #sawanmela #shrvanimela #dcdeoghar - Deoghar News