मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन पर सड़क हादसे में जोड़ा खुर्द गांव के युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पलामु जिले के पाटन थाना क्षेत्र के जोड़ा खुर्द गांव निवासी 22 वर्षीय शशिकांत कुमार की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शशिकांत अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपने एक दोस्त को लेने डालटनगंज रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान साकन पीढ़ी गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो ग