गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आरोन की ग्राम पंचायत झंझोन का बीते रोज निरीक्षण किया। एकीकृत शाला में शिक्षकों से ई अटेंडेंस प्रणाली, दर्ज बच्चों की संख्या, व्यवहारिक शिक्षा, सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य, पंचायत भवन कार्यालय और सिद्धेश्वर महादेव गौशाला का निरीक्षण किया। किसानों से संवाद कर जैविक प्राकृतिक खेती की जानकारी दी।