बांधवगढ़: छटन कैम्प में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी; दो आरोपियों पर मामला दर्ज
जिले के छटन कैम्प में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेमसिंह पिता वीरन सिंह (26 वर्ष), निवासी छटन कैम्प ने शिकायत दर्ज कराई कि रक्सईया की किराना दुकान के पास गोलू सिंह और गंगू सिंह, दोनों निवासी छटन कैम्प ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।