नजीबाबाद: ग्राम रसूलपुर सैद में गुलदार पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा
नांगल सोती के समीप ग्राम रसूलपुर सैद उर्फ सैदपुरी में दो शावकों के साथ एक गुलदार देखे जाने के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। ग्रामीणों में गुलदार की मौजूदगी से दहशत का माहौल है। ग्राम रसूलपुर सैद में पिछले कई दिनों से दो शावकों के साथ गुलदार दिखाई दे रहा था। शनिवार को 1:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।