बदायूं: कुढ़ा और ककोड़ा गांव के बीच सड़क पर खड़े एक व्यक्ति को ईको कार ने टक्कर मारी, चालक फरार
Budaun, Budaun | Apr 12, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के कुढ़ा और ककोड़ा गांव के बीच सड़क पर खड़े 45 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र राम गोपाल निवासी कुढ़ा गांव को ईको कार टक्कर मारकर फरार हो गई। घायल प्रेमपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।