बासोदा: कलारी के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
Basoda, Vidisha | Jun 18, 2024 बासौदा में कलारी के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंचकर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से शराब के क्वार्टर डिस्पोजल और नमकीन जप्त किए हैं