बासोदा: अवध धाम कॉलोनी से मकान में उपयोग होने वाली सेंटिंग चोरी, पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
Basoda, Vidisha | Jun 17, 2024 बासौदा के अवध धाम कॉलोनी में मकान में उपयोग होने वाली सेंटिंग चोरी होने का मामला सामने आया है सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है जानकारी के अनुसार अवध धाम कॉलोनी में फरियादी मकान बनाने का काम कर रहा था जहां पर उसकी सेंटिंग लगी हुई थी