हौज खास: राजस्थान के भरतपुर इलाके से एक वांछित अभियुक्त को AATS की टीम किया गिरफ्तार, मेवाती गिरोह का है सदस्य : DCP अंकित चौहान
दक्षिणी जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने 12 जुलाई को मीडिया को बताया कि एक वांछित बदमाश को राजस्थान के भरतपुर इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान भरतपुर राजस्थान निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद आरिफ के तौर पर हुई है वह मेवाती गैंग का सदस्य है और पिछले 9 साल से फरार चल रहा था फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है