हौज खास: एएटीएस की टीम ने साउथ दिल्ली से स्नैचर को किया गिरफ्तार सादिक नगर में महिला के गले से चेन छीनकर हो गया था फरार
दक्षिणी जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने 12 जुलाई को मीडिया को बताया कि एएटीएस की टीम ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान चिराग दिल्ली निवासी 22 वर्षीय सोनू पुत्र दौलत राम के तौर पर हुई है उसके पास से दो सोने की चेन, दो मोबाइल चोरी की दो स्कूटी और एक बाइक भी बरामद हुई है