विकासखंड पिहानी के ग्राम पंडरवा के लिए गर्व का विषय है। अंबिका बख्श इंटर कॉलेज, पंडरवा किला के शारीरिक शिक्षक अमित वर्मा का चयन 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में तकनीकी निर्णायक के रूप में किया गया है। यह प्रतियोगिता 13 से 17 दिसंबर तक स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में संपन्न होगी।