चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातू पंचायत अंतर्गत जोड़ीसा गांव के चितालडांगा टोला में रविवार देर रात धरणी नायक के घर के बाहर रखे पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने से टोले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बहरागोड़ा से पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक पूरा पुआल जलकर राख हो चुका था।