इटकी: कूर्गी बस्ती के पास NH-43 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक ने 21 वर्षीय पवन की जान ली, हेलमेट भी नहीं बचा सका!
Itki, Ranchi | Apr 11, 2026 इटकी के कूर्गी बस्ती के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बेड़ो निवासी 21 वर्षीय पवन गोप की दर्दनाक मौत हो गई। पवन ड्यूटी कर घर लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों की अपर लाइट के कारण उसे ट्रक नहीं दिखा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट के बावजूद सिर फटने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में कर थाने ले गयी। परिजनों में मातम पसर गया।