भरगामा: पोखर में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत से गांव में मातम, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक देवंती यादव
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खजूरी पंचायत अंतर्गत बलुवाही टोला वार्ड संख्या-4 में पोखर में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हृदयविदारक घटना से आहत नरपतगंज विधायक देवंती यादव शनिवार को मृतक बच्चियों के घर पहुंचीं और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।