अनूपपुर: रातभर मचाया उत्पात, किसानों की फसल और मकान किए तबाह अब पौड़ी-भोलगढ़ के जंगल में डेरा डाले बैठे तीन जंगली हाथी,
अनूपपुर जिले के पौड़ी-भोलगढ़ क्षेत्र में तीन जंगली हाथियों का दल मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जंगल में विश्राम करता देखा गया। इससे पहले बीती रात हाथियों ने रामपाल और पप्पू महारा की फसल को नुकसान पहुंचाया तथा लोचन और रामदीन के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।