खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीण सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।