डुमरी: झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन की बैठक में सिंगदहा पंचायत कमिटी का गठन किया गया
Dumri, Giridih | Oct 17, 2025 श्रमिक संगठन झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन की बैठक शुक्रवार को अपराह्न करीब 4.30 बजे सिंगदहा पंचायत के मोहलीडीह में हुई।अध्यक्षता केंद्रीय सचिव राजेंद्र कुमार मोहली व संचालन केंद्रीय सदस्य संजय प्रकाश ठाकुर ने किया।इस बैठक में यूनियन की पंचायत कमिटी का गठन किया गया।केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।