कांके: शहीद चौक से राजभवन तक नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2024 नीट परीक्षा में हुए गड़बड़ी को लेकर रांची स्थित शहीद चौक से राजभवन तक प्रदेश कांग्रेस ने विरोध मार्च निकला। विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लगातार नीट परीक्षा में गड़बड़ी हो रही है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।