दरभंगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सर्जना निखार शिविर के अंतर्गत छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर कौशल का कर रही विकास
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा इकाई द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन सर्जना निखार शिविर के अंतर्गत आज पत्रकारिता, मेहंदी, मिथिला पेंटिंग एवं नृत्य प्रशिक्षण वर्गों का उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजन किया गया। विभिन्न वर्गों में छात्राओं ने पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर कौशल विकास किया। यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार की शाम 4 बजे दी गई।