कुटुंबा: रिसियप थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
रिसियप थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़सी गांव के समीप मंगलवार की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में थाना क्षेत्र के सड़सा गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह का पुत्र उत्पल राज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।