बैतूल नगर: बैतूल खरीफ सीजन के लिए जिले में यूरिया एवं एन.पी.के. उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण
बैतूल, जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भंडारण किया गया है। सोमवार को जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से देर शाम 7.16 मीनट पर जानकारी देते हुए उप संचालक कृषि श्री राम गोपाल रजक ने बताया कि इस वर्ष जिले में खरीफ फसलों की बोनी का लक्ष्य 4 लाख