होशंगाबाद नगर: भोपाल चौराहे पर नर्मदा प्रतिमा: लोकार्पण के तीन माह बाद भी नगर पालिका ने छत्र व सौंदर्यीकरण नहीं किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों नर्मदा जयंती 25 जनवरी पर भोपाल चौराहे पर लोकार्पण के बाद से काम धीमा हो गया। भोपाल चौराहे पर लगी नर्मदा प्रतिमा पर बुधवार सुबह 11 बजे तक छत्र एवं सौंदर्यकरण का काम शुरू नहीं हो सका है।इतना ही नहीं चौराहे पर सेल्फी प्वाइंट्स, लोगों के बैठने के लिए बेंच लगनी है। भोपाल रोड पर डिवाइडर पर लगी झाड़िया भी नहीं हटाई गई।