शामली डीएम अरविंद कुमार चौहान एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ कैराना तहसील में पहुंचे। डीएम ने तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी एवं तहसील कार्यालयों के साथ-साथ तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा एसडीएम न्यायालय में पुराने वादों की समीक्षा कर लंबित वादों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।