फूलपुर: मुंडियार में श्रीमद्भागवत कथा एवं यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र स्थित मुंडियार के सिद्धपीठ श्री बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं यज्ञ का समापन आज शुक्रवार के दिन शाम 6 बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित की तथा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया है।