बिछरेंटा गाँव के पास मंगलवार शाम 04 बजे एक अज्ञात टैक्सी चालक ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उपचार के लिए भांडेर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद ग़म्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल महिला की पहचान अजीतपुरा निवासी उर्मिला यादव व अजीत यादव के रूप में हुई है।