बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के पाँच पंचायत आज भी नाव और पीपा पुल के सहारे
बख्तियारपुर प्रखंड के गंगा पार दियारा क्षेत्र के पांच पंचायतों में आज भी पक्के पुल का अभाव बना हुआ है। काला दियारा, हरदासपुर दियारा,रूपस महाजी,चिरैया रूपस समेत कई पंचायतों के लोग मुख्यधारा से पूरी तरह नहीं जुड़ सके हैं। ग्यासपुर पीपा पुल ही लोगों के आवागमन का मुख्य सहारा है,जो केवल मौसमी व्यवस्था मानी जाती है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे दियारा वासियों ने बताया