गुण्डरदेही: बोरगहन चौक में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, पति गंभीर रूप से घायल
क्षेत्र के बोरगहन चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुटेरी निवासी चुनूराम साहू अपनी पत्नी श्रीमती रुपा साहू के साथ बोर्गहन स्थित मेडिकल दुकान की ओर दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी टीवीएस बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही रुपा साहू ने दम तोड़ दिया।