रायपुर: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाइक बरामद
लजिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशानुसार वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रायपुर थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने कस्बे से चोरी हुई एक मोटर साइकिल बरामद करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर अन्य वारदातो का पता लगाने का प्रयास कर रही है।