श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ में देखने को मिली ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिले 52 हजार से ज्यादा रुपए किसान को लौटाए गए
सोमवार सुबह बिग्गाबास रामसरा निवासी 75 वर्षीय किसान जियाराम जाखड़ राजस्थान ग्रामीण बैंक की घूमचक्कर शाखा में केसीसी की ब्याज राशि जमा करवाने पहुंचे थे। बैंक पहुंचने से पहले ही उनके 52,200 रुपए रास्ते में कहीं गिर गए। रुपए गायब होने का पता चलते ही उनके दोनों बेटे भी मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे रकम की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान गजानंद बोहरा, दामोदर जोशी और ग