चतरा: पुलिस ने हेरु डैम से एक युवक का शव तैरता हुआ किया बरामद,जांच में जुटी पुलिस
Chatra, Chatra | Jun 30, 2026 चतरा थाना क्षेत्र के हेरु डैम से मंगलवार के सुबह एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चतरा शहर के नगवां मुहल्ला निवासी रंजीत कुमार साव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रंजीत सोमवार की शाम से ही लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव डैम में मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।