भोपाल के कोलार पुलिस ने क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टे खिलाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सट्टेबाजी के लिए पॉश आशियाना हाइट्स में किराए का फ्लैट ले रखा था। आरोपी सागर और जबलपुर के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से 16 मोबाइल, तीन लैपटॉप, सिम व नकदी समेत करीब पांच लाख रुपए का सामान बरामद किया है।