बालाघाट: वन विभाग पर आदिवासी किसानों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
किरनापुर क्षेत्र के ग्राम देउटाला एवं बटाना के गोंड आदिवासी किसानों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को मंगलवार लगभग दोपहर 1 बजे आवेदन देकर वन विभाग के अधिकारियों पर जातिगत अपमान, धमकी और खेती करने से रोकने के आरोप लगाए हैं। आवेदन में किसानों ने कहा कि खेत की जुताई के लिए लाए गए ट्रैक्टर जब्त किए जा रहे हैं तथा अवैध वसूली कर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया