मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मुरलीगंज काशीपुर बाजार से कुमारखंड के लक्ष्मीपुर चंडी स्थान जाने वाली मुख्य सड़क पर हुआ, जहां आमने-सामने से आ रहे ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई।