पटना ग्रामीण: हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर पटना में कांग्रेस नेताओं ने गांधी मैदान से ED कार्यालय तक किया विरोध प्रदर्शन
बिहार कांग्रेस की ओर से हिंडनबर्ग खुलासे को लेकर गांधी मैदान से ईडी कार्यालय तक प्रदर्शन किया गया। सेबी के अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित कई नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।