टिकारी: निमसर में सनातन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सिन्हा क्लब सलेमपुर ने हर्ष इलेवन सुपटा को हराया
Tikari, Gaya | May 3, 2026 निमसर में चल रहे सनातन क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार दोपहर को खेले गए फाइनल मैच में सिन्हा क्लब, सलेमपुर की टीम ने हर्ष इलेवन, सुपटा को 24 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हाई स्कोरिंग मैच में सलेमपुर टीम के खिलाड़ी सुरज को प्लेयर ऑफ द मैच और सुपटा के खिलाड़ी विष्णु शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। अतिथियों ने टीम को पुरस्कृत किया।