सतना जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र के सरभंगा क्षेत्र में एक बार फिर टाइगर की मौजूदगी देखी गई है। रविवार को बरहा से डेगरहट मार्ग पर राहगीरों ने सड़क किनारे खड़े एक टाइगर को देखा, जिसका वीडियो भी बना लिया गया। यह वीडियो अब क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियो के द्वारा बताया गया हैं कि टाइगर काफी देर तक सड़क किनारे खड़ा रहा।