स्वार: हसन-हुसैन की शहादत की याद में समोदिया चौराहे पर लगाया गया शरबत शिविर, राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत
Suar, Rampur | Jun 24, 2026 हसन और हुसैन की शहादत की याद में समोदिया चौराहे पर सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द का संदेश देते हुए शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में मौजूद लोगों ने राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर इंसानियत और सेवा भाव का परिचय दिया।