मनेर: महावीर टोला गांव में ठनका गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Maner, Patna | May 29, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर टोला गांव में ठनका ब्रजपात के चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान संचित कुमार के रूप में की जा रही है। जबकि घायल की पहचान कल कुमार के रूप में बताया गया है।