बीना: समाज सेवा की मिसाल: तड़ैया परिवार ने कटरा मंदिर के पास दिव्यांग बच्चों संग मनाई बुजुर्ग की पुण्यतिथि
Bina, Sagar | Apr 6, 2026 जब ज्यादातर लोग अपनी बुजुर्गों की पुण्यतिथि को सिर्फ रस्म अदायगी तक सीमित रखते हैं,तब तड़ैया परिवार ने समाज को एक नई मिसाल दी है।स्वर्गीय राजेंद्र तड़ैया की पुण्यतिथि पर इस परिवार ने शोक मनाने की जगह सेवा का रास्ता चुना।कटरा मंदिर के पास स्थित अंजनी समर्थ केंद्र में स्वास्थ्य सेवा संगठन के सहयोग से दिव्यांग बच्चों के बीच उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।