खुरई: खिमलासा रोड के गड्ढों में लोगों का अनोखा प्रदर्शन, किया वृक्षारोपण, सड़क के गड्ढों से परेशान हैं लोग
Khurai, Sagar | Aug 1, 2025 खिमलासा रोड पर शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे कुछ लोगों को सड़क के बीच में वृक्षारोपण करते देख राहगीर अचंभित हो गए,दरअसल खिमलासा रोड की हालत बहुत ख़राब हो चुकी है, 18 किलोमीटर की सड़क पर छोटे बड़े हजारों गड्ढे हो चुके है जिससे गिरकर राहगीर घायल हो रहे हैं,इसी से परेशान होकर लोगों ने प्रदर्शन का यह अनोखा तरीका अपनाया।