खुरई: करैया गूजर गांव में उल्टी-दस्त से दो दर्जन लोग प्रभावित, जिला चिकित्सा अधिकारी ने किया दौरा
Khurai, Sagar | Jul 31, 2025 गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे जिला चिकित्सा अधिकारी ममता तिमोरे ने करैया गूजर गांव का दौरा किया, दरअसल बुधवार को लगभग दो दर्जन लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत मिली थी, हैजा की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवारदेर रात तक मरीजों का गांव में ही इलाज करती रही, सूचना मिलते ही जिला चिकित्सा अधिकारी भी गांव पहुंची गंदे पानी के कारण बीमारी का होना बताया