बरेली: नाथ नगरी पर योगी सरकार की मेहरबानी, 100 करोड़ से चमकेंगे सप्तनाथ मंदिर, बरेली बनेगा धर्मधाम
बरेली में नाथ नगरी कॉरिडोर परियोजना को बड़ी रफ्तार मिली है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने त्रिवटी नाथ मंदिर में करीब 100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सप्तनाथ मंदिरों के विकास, सौंदर्यीकरण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार बढ़ाने का दावा किया गया।