दमोह: अंबेडकर चौक पर धूमधाम से मनाई गई संत रविदास की जयंती, रैली व जुलूसों का आयोजन समिति ने किया सम्मान
Damoh, Damoh | Feb 25, 2024 दमोह में संत रविदास की 647वीं जयंती के अवसर पर शहर के रामकुमार स्थित अंबेडकर चौक के पास संत रविदास जयंती समारोह समिति के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री व वर्तमान में विधायक जयंत मलैया व अन्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंत में जुलूस एवं झांकियों का समिति के द्वारा सम्मान किया गया।