अलीगढ़ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी पहले कलेक्ट्रेट के सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके उपरांत बरौली विधानसभा से भाजपा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे हिमांशु सिंह के तिलक समारोह में शामिल होंगे।