गोपालगंज: विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के हत्या कांड का सफल उद्भेदन,2अभियुक्त गिरफ्तार,मृतक का कटा सिर कटा बरामद एसपी विनय तिवारी बोले
विशंभरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दियर विजयपुर स्थित गन्ने के खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा धड़ बरामद हुआ था। मृतक की पहचान तत्काल संभव नहीं हो पा रही थी, किंतु घटनास्थल की परिस्थितियों से यह स्पष्ट था कि यह एक नृशंस हत्या की घटना है। इस संबंध में विशंभरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।