मनेर: पड़ाव पर एसएच पर अतिक्रमण से जाम की समस्या, लोग घंटों रहे परेशान
Maner, Patna | Apr 27, 2026 मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पड़ावपर स्थित एसएच बिहटा, दानापुर, मनेर मार्ग पर अतिक्रमण के कारण घंटों जाम की समस्या उत्पन्न रही। सड़क पर जाम की समस्या को लेकर गाड़ियों की लंबी कतार दोनों ओर लगी रही। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन जाम से निजात दिलाने के लिए नहीं दिखी।