खरगोन/बिस्टान। ग्राम घट्टी-महुमांडली की आदिवासी जनता ने पटवारी शैलेन्द्र सिंह रावत के स्थानांतरण के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तबादला निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि रावत किसानों और आमजन के राजस्व संबंधी कार्यों का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण करते रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोग संतुष्ट हैं।