सुसनेर: तेज आंधी-तूफान से गाडोलिया लोहार बस्ती में झोपड़ी ढही, नप अध्यक्ष ने लिया जायजा, कई पेड़ गिरे
बीती रात को तेज आंधी से वार्ड नंबर 7 की गाडोलिया लोहार बस्ती में देखने को मिला, जहाँ एक गरीब परिवार की झोपड़ी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। उधर विद्युत प्रदाय बंद रहने के चलते काफी देर तक यहा के रहवासियों को अंधेरे में रहना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।