बक्सर: गांव में घर पर सो रही महिला पर दुष्कर्म के इरादे से युवक ने किया हमला, मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Oct 8, 2025 औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में दशहरे की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर में बच्चों के साथ सो रही एक महिला पर दुष्कर्म की नीयत से गांव के ही एक युवक ने हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी है