चंदौसी: चंदौसी फवारा चौक पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने यातायात पुलिस कर्मियों को छाता देकर किया सम्मानित
चंदौसी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई द्वारा भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों को रविवार दोपहर 3:30 के करीब सम्मानित किया गया। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में फुब्बरे चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया और गर्मी से बचाव के लिए छाते भेंट किए गए।